ऐसे चैक करें JIO सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ का हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस वजह से जिओ यूजर्स के पास कंपनी की ओर से 99 रुपए के प्राइम मेंबरशिप आॅफर और रिचार्ज प्लान्स के लिए मैसेज आ रहे हैं।

 जिओ मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को कई फायदे दिए जा रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने सबसे सस्ता कॉम्बो आॅफर 303 रुपए का जारी किया है। यह आॅफर लेने पर हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में मिलने वाली सभी सर्विस दी जा रही है। इसके लिए​ जिओ यूजर्स को 99 रुपए के साथ ही 303 रुपए का एकसाथ रिचार्ज कराना होगा। हालांकि यदि आप यह कॉम्बो आॅफर ले रहे हैं बहुत ही फायदे का सौदा साबित होगा। लेकिन इसमें पोस्टपेड और प्रीपेड नंबर को लेकर भ्रम बरकरार है जिसके चलते आपको भारी—भरकम बिल चुकाना पड़ सकता है। ऐसे में आपकी सिम पोस्टपेड या प्रीपेड यह पहले ही पता करें तो बेहतर है।
सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड
रिलायंस जिओ प्राइम मेंबरशिप आॅफर लेने से यदि आपको यह पता है कि आपकी सिम प्रीपेड है तो 99 रुपए के साथ 303 रुपए का कॉम्बो रिचार्ज करवा सकते हैं। यदि आपकी सिम पोस्टपेड है तो आपको कंपनी की ओर से जारी सलेक्टेड रिचार्ज पैक लेने होंगे जिसका आपके नाम बिल जनरेट होगा। इस बिल को आप जिओ एप में जाकर चैक कर सकते हैं और वहीं से इसका पेमेंट भी कर सकते है। इसलिए इसमें सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि जिओ रिचार्ज कराने से पहले आप यह जरुर देख लें कि आपकी सिम प्रीपेड है या पोस्ट, तो फायदे वाली बात होगी।

ऐसे चैक करें सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड


रिलायंस जिओ यूजर्स प्राइम मेंबरशिप जिओ डॉट कॉम, माईजिओ एप, रिलायंस डिजिटल स्टोर अथवा अथॉराइज्ड रिटेलर से ले सकते हैं। हालांकि माईजिओ एप से मेंबरशिप लेने के साथ ही 303 रुपए का प्लान ले रहे हैं तो आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। सबसे पहले माईजिओ एप में लॉग इन करें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर के आगे पोस्टपेड अथवा प्रीपेड लिखा हुआ दिखेगा।

प्रपेड यूजर्स के लिए ये प्लान
रिलायंस जिओ की प्राइम मेंबरशिप लेने वाले प्रीपेड यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से 96 रुपए, 149 रुपए, 303 रुपए, 499 रुपए, 999 रुपए, 1999 रुपए, 4999 रुपए और और 9999 रुपए के रिचार्ज के रिचार्ज पैक दिए जा रहे हैं।
पोस्टपेड यूजर्स के लिए ये प्लान
रिलायंस जिओ की प्राइम मेंबरशिप लेने वाले पोस्टपेड यूजर्स के लिए 303 रुपए, 499 रुपए और 999 रुपए के रिचार्ज आॅफर किए जा रहे हैं।
SHARE

Gopal Sharma

Hi. I’m maithili blogger. I’m CEO/Founder of maithilifans.in. I’m posted hindu punchang, maithili poem hin di , result, political news, funny jokes quets, bhakti, Business , hd wallpapers, helth tips, my madhubani page admin. maithili film city youtube chainal .

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment